About-us


संगठन के विचार
Shri Swami Vivekananda Nidhi Trust स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरित एक सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी संस्था है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से गरीब, असहाय, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है। ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, स्वरोजगार, नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का विश्वास है कि शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर एवं जागरूक समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक या सामाजिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। संस्था समाज में सेवा, समर्पण, समानता, मानवता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का संचालन करती है।
1. गरीब, असहाय, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य विकास के लिए कार्य करना।
2. विद्यालय, महाविद्यालय, पुस्तकालय, कौशल विकास केंद्र एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना एवं संचालन करना।
3. अनाथालय, आश्रम, वृद्धाश्रम, गौशाला तथा अन्य जनसेवा संस्थानों की स्थापना, निर्माण, संचालन एवं रख-रखाव करना।
4. मंदिर, चर्च, बौद्ध मंदिर (विहार), गुरुद्वारा, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के निर्माण, विकास, संरक्षण एवं जनहितकारी कार्यों में सहयोग करना।
5. महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वरोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं आपदा राहत जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन करना।
हमारा संकल्प
"मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।"
Shri Swami Vivekananda Nidhi Trust सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, कौशल विकास तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सदैव समर्पित है।
साथियों,
राह संघर्ष की जो चलता है,
सच में वही संसार को बदलता है।
जो कठिनाइयों से लड़कर आगे बढ़ जाता है,
वही सफलता का नया इतिहास रचता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष
Shri Swami Vivekananda Nidhi Trust

whats-icon WhatsApp संस्था सदस्य शपथ पत्र आपकी समस्या दर्ज करें Donate